फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Charge filed against teenager rape accused

Panipat News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Charge filed against teenager rape accused
- मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में अगस्त माह में की थी वारदात
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में किशोरी के साथ होटल में दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। आरोपी किशोरी को फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद क्षेत्र के ही एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
मॉडल टाउन थाने में 10 सितंबर को एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि उसकी 15 साल की बेटी की पहचान आकाश नाम के एक युवक के साथ हुई थी। युवक उसे किशनपुरा क्षेत्र में एक होटल में ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कॉलोनी के ही आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी के खिलाफ सबूत एकत्र कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed