फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Change in weather increases hospitalizations

Panipat News: मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़े मरीज

Fri, 07 Nov 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Change in weather increases hospitalizations
सनौली। मौसम में बदलाव से सीएचसी बापौली में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सर्दी, खांसी, बुखार व एलर्जी से ग्रस्त ज्यादातर मरीज इलाज कराने सीएचसी बापौली अस्पताल पहुंच रहे हैं। सीएचसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में इलाज के लिए कई चिकित्सकों की टीम मौजूद है। एसएमओ डॉ. सुधीर बत्रा ने बताया कि हर दिन 200 से 250 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सामान्य दिनों में करीब सौ मरीजों का इलाज किया जाता था। मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर बत्रा ने बताया कि अस्पताल में सभी तरह की दवाएं उपलब्ध है। मरीजों को बीमारियों से बचने के लिए पानी को गर्म करके पीने की सलाह दी जा रही है। साफ-सफाई व खानपान पर भी ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं बुजुर्गों में सर्दी, खांसी, दमा, बुखार, डायरिया और बदन दर्द जैसी परेशानियों हो रही है। मौसम परिवर्तन होने के कारण छोटे बच्चे या बुजुर्गों ही नहीं अन्य लोग भी इस मौसम में बीमार पड़ रहे हैं। मरीजों को बीमारियों से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और गर्म वस्तुओं का सेवन करने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed