फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chances of rain till Saturday

Panipat News: शनिवार तक बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain till Saturday
पानीपत। प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से मानसून सक्रिय होने की संभावना है। पानीपत में सोमवार को तेज बारिश हुई। मंगलवार को दिन भर बादल छाए रहे। बुधवार को भी बारिश की प्रबल संभावना है। अब शनिवार तक जिले में बारिश की अच्छी संभावना है। इस साल पानीपत में लगभग 70 एमएम बारिश कम हुई है। इस साल अब तक पानीपत में लगभग 240 एमएम बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल लगभग 300 एमएम बारिश हुई थी। अब दोबारा बारिश की संभावना से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बीते दिनों वर्षा की गतिविधियों के बाद दो दिन से मौसम फिर से शुष्क हो गया है। हालांकि तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास व न्यूनतम तापमान 25.0 से 26.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है लेकिन, बाद में मौसम की स्थिति में बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन




हरियाणा व एनसीआर में लगभग तीन सप्ताह तक चली मानसूनी गतिविधियों का मुख्य कारण मानसून ट्रफ था। अब मानसून ट्रफ रेखा दिल्ली के उत्तर में निचले स्तर पर शिफ्ट हो गई है। इसलिए सतही हवा पश्चिमी दिशा में बदल गई है। प्रदेश में कल से फिर बदल सकता है मौसम, दो दिन तेज हरियाणा में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं 28 अगस्त से हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed