फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chamber of Commerce will give financial assistance of five hundred rupees per month to TB patients

चैंबर ऑफ कॉमर्स देगा टीबी रोगियों को पांच सौ रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chamber of Commerce will give financial assistance of five hundred rupees per month to TB patients
ानीपत। विनोद खंडेलवाल। - फोटो : Panipat
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग उद्यमियों की मदद से एक जुलाई से टीबी मुक्त भारत अभियान चला रहा है। पिछले चार माह में स्वास्थ्य विभाग अब तक दो हजार फैक्टरियों में दो लाख से अधिक श्रमिकों की जांच कर चुका है। इनमें से टीबी के 60 मरीज चिह्नित गए हैं। उद्यमी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करते हुए टीबी के रोगियों को ठीक होने तक गोद ले रहे हैं।
विज्ञापन

अब चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी टीबी रोगियों को अपनी ओर से हर माह 500 रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। ये राशि तब तक दी जाएगी जब तक रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं होते। ये घोषणा उन श्रमिकों के लिए की गई है जो इन चार माह में चिह्नित किए गए हैं। उद्यमी टीबी रोगियों को ठीक होने तक उन्हें घर का राशन भी देंगे। स्वास्थ्य विभाग पानीपत की तर्ज पर पूरे प्रदेश में ऐसे ही टीबी मुक्त अभियान भी चलाएगा।
विज्ञापन

पिछले चार माह में सवा दो लाख श्रमिकों की टीबी जांच हो चुकी है। पिछले नौ माह में जिले में टीबी के 2855 रोगी मिले हैं। 55 लोगों की टीबी से मौत हो चुकी है। इन नौ माह में टीबी से 203 बच्चे भी ग्रस्त मिले हैं। 501 रोगी टीबी को मात दे चुके हैं। अब भी जिले में लगभग 2760 लोगों का टीबी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में सवा चार साल में 14365 पॉजिटिव मरीज तलाश किए गए हैं। इतने ही समय में 560 मरीजों की मौत भी हुई है। हर साल विभिन्न ड्राइव के जरिए जिला में 10 लाख से अधिक लोगों की टीबी जांच की जाती है। फिलहाल करीब चार हजार मरीज दवा खा रहे हैं। जिले में 10 हजार से अधिक कंपनियां-फैक्टरियां हैं। इसलिए टीबी मुक्त भारत अभियान में सभी लोगों की साझेदारी जरूरी है।

पॉजिटिव रोगी तलाशने पर भत्ता
500 रुपये मासिक पोषण भत्ता मरीज को।
500 भत्ता, पॉजिटिव मरीज को तलाशने पर।
500 रुपये निजी अस्पताल को निश्चय पोर्टल पर डिटेल देने पर।
1500 रुपये ट्रीटमेंट सपोर्ट को।
पांच हजार रुपये एमडीआर मरीज को दवा खिलाने पर।
जिले में इलाज की व्यवस्था
- 01 जिला क्षय केंद्र
- 06 टीबी यूनिट (जांच व दवा)
- 12 माइक्रोस्कोपिक केंद्र (जांच केंद्र)
- 175 गांवों में ट्रीटमेंट सुपरवाइजर
हम टीबी को खत्म करने के लिए सरकार के साथ- विनोद
जो भी फैक्टरियों में टीबी के रोगी मिल रहे हैं चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उन्हें 500 रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक जुलाई से चैंबर ऑफ कॉमर्स व स्वास्थ्य विभाग टीबी के खिलाफ काम कर रहा है। दो लाख से अधिक श्रमिकों की जांच हो चुकी है। हम टीबी को खत्म करने के लिए सरकार के साथ हैं।
विनोद खंडेलवाल, चेयरमैन चैंबर ऑफ कॉमर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed