फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CET candidates will get free travel facility: Mahipal Dhanda

सीईटी के अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा की मिलेगी सुविधा : महिपाल ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
CET candidates will get free travel facility: Mahipal Dhanda
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। प्रदेश सरकार सीईटी की परीक्षा में अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देगी। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने यह बात वीरवार को पानीपत के विश्राम गृह में जनता दरबार के बाद प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि सीईटी के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसकी समीक्षा बैठक ले चुके हैं। किसी भी अभ्यर्थी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के चेयरमैन के साथ हर विषय पर बारीकी से चर्चा की है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस के जल्द सभी जिलों में कार्यकारिणी की घोषणा करने पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई व्यक्ति आना नहीं चाहता। बड़े नेता यहां फैसले तक नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस अपनी नीतियों में फंसती जा रही है। कांग्रेस के लोगों ने आज तक टुकड़े करने वाली ही बात कही है। आमजन के दिल व दिमाग पर नकारात्मक छाप छोड़ रहा है। आम लोग भी कांग्रेस की नीतियों की चर्चा करते हैं। अच्छे को बुरा और बुरे को अच्छा बताना है। संगठन के विस्तार की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed