{"_id":"6885440dd906052a3f0c223e","slug":"cet-77-candidates-appeared-on-the-first-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-140950-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : पहले दिन 77 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : पहले दिन 77 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित
विज्ञापन
सीईटी की सुबह के सत्र की परीक्षा के बाद जीटी रोड पर लगा जाम। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के पहले दिन शनिवार को दोनों सत्रों में 14378 में से 11136 अभ्यर्थियों यानी 77 फीसदी ने परीक्षा दी। 3242 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सुबह के सत्र में 7292 में से 5709 और सायंकालीन सत्र में 7086 में से 5427 अभ्यर्थी पहुंचे।
सुबह 1583 और शाम को 1659 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक रही। पहले दिन अपने वाहनों में अनुमान से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे। दोपहर के समय पहले सत्र की परीक्षा के खत्म होने व दूसरी के लिए अभ्यर्थियों के आने पर जीटी रोड समेत शहर की मुख्य सड़कों पर भारी जाम लग गया।
जीटी रोड पर अन्य दिनों की अपेक्षा यातायात पुलिसकर्मी कम होने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां से पुलिस हटाकर केंद्रों के आसपास तैनात कर दी थी। वहीं अभ्यर्थियों ने सरकार की सुविधाओं को बेहतर बताया। जबकि परीक्षा में पूछे प्रश्नों को मुश्किल और सिलेबस से परे बताया।
विज्ञापन
दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे : प्रात:कालीन परीक्षा सुबह 10 से 11:45 बजे तक चली। अभ्यर्थी सुबह करीब दो घंटे पहले केंद्राें पर पहुंच गए थे। इनकी बारीकी से जांच की और केंद्रों में प्रवेश दिया। यहां हाजिरी और जांच के बाद कमरों में भेजा।
सायंकालीन सत्र की परीक्षा दोपहर बाद सवा तीन से पांच बजे तक रही। इस सत्र में पौने एक बजे अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू कर दिया था। एडीसी डॉ. पंकज और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने केंद्रों का दौरा किया। भिवानी जिले से पानीपत में एक अभ्यर्थी का केंद्र था। प्रशासन ने उनके आवागमन से लेकर जलपान की पूरी व्यवस्था की।