{"_id":"648f6f832a8e73430c0a12f4","slug":"celebration-of-shri-hari-darbar-thakur-celebrated-with-pomp-panipat-news-c-244-1-sknl1016-1083-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: धूमधाम से मनाया श्री हरि दरबार ठाकुर का उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: धूमधाम से मनाया श्री हरि दरबार ठाकुर का उत्सव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मानव सेवा समिति शिवपुरी की ओर से रविवार को श्री हरि दरबार प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया गया। प्रधान वेद मक्कड़ ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन भाटिया बतौर मुख्य अतिथि तथा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
सुबह के सत्र में महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने प्रवचन करते हुए श्रीमद् भागवत कथा पर प्रकाश डाला। कथा के उपरांत दोपहर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सायंकालीन सत्र में श्री श्यामा श्याम संकीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन कार्यक्रम में मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई जिन्हें सुनकर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।