फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Celebrating 150 glorious years of Vande Mataram

Panipat News: दुर्लभ दस्तावेजों के माध्यम से वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्षों को दर्शाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Celebrating 150 glorious years of Vande Mataram
पानीपत। वंदे मातरम् के 150 वर्ष के गौरवशाली इतिहास को दर्शाती प्रदर्शनी जिला सचिवालय के मैदानी तल पर लगाई गई है, जिसमें चित्रों, पोस्टरों और दुर्लभ दस्तावेजों के माध्यम इतिहास को दिखाया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 14 नवंबर तक जारी रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति है। प्रदर्शनी युवाओं को अपने इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह प्रदर्शनी 14 नवंबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। नागरिक प्रतिदिन सुबह नौ से पांच बजे तक अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को वंदे मातरम् के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से जुड़े महत्व के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में वंदे मातरम् की मूल पांडुलिपि की प्रतिकृति, स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा गाए गए संस्करणों के ऑडियो, और इसके प्रकाशन से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों की झलकियां प्रस्तुत की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed