फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV footage of attempted kidnapping of a girl released

Panipat News: बच्ची के अपहरण के प्रयास का सीसीटीवी फुटेज जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage of attempted kidnapping of a girl released
-सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बाइक सवार युवकों द्वारा एक लड़की के अपहरण का मामलाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास में संदिग्धों का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। पुलिस उसके परिजनों को साथ लेकर आसपास के गांवों में धरपकड़ में लगी है।
विदित है कि शुक्रवार को बाइक सवार दो युवकों ने 10 वर्षीय एक नाबालिग के अपहरण कर लिया था। आरोपी नाबालिग लड़की को बाइक पर बीच में बैठाकर यमुना तटबंध की तरफ ले जा रहे थे। लड़की के शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे किसानों के आ जाने पर आरोपी लड़की को खेतों में कच्चे रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए थे। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस को दोनों युवकों द्वारा बाइक पर लड़की को बैठाकर ले जाने सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस लड़की और उसके माता-पिता को यमुना की तरफ खेतों में लेकर गई।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने अपहरण के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज खंगाल लिए थे। पुलिस ने लड़की व उसके परिजनों को साथ लेकर मौका मुआयना भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, प्रभारी, सनौली खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed