फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CCTV, Centralize, Monitiring, Fiber

अब पूरे शहर पर रहेगी

Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 22 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
CCTV, Centralize, Monitiring, Fiber
नगर निगम ने शहर में बढ़ती वारदातों को कम करने के लिए एचडी सीसीटीवी 
विज्ञापन
कैमरों से पूरे शहर की निगरानी करने का निर्णय लिया है। 

निगम के इस  प्रस्ताव को सरकार से भी मंजूरी मिल चुकी है। निगम  की ओर से अगले दो माह में शहर  के सबसे अधिक वीआईपी और व्यस्ततम स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे लगाने के लिए निगम ने प्राइवेट एजेंसियों से टेंडर भी मांगे हैं। 

शहर में हो रही चोरी, लूटपाट और डकैती जैसी घटनाओं की निगरानी के लिए निगम ने शहर के एंट्री गेट से लेकर सभी चौक चौराहों और व्यस्ततम बाजारों में एचडी सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है।

निगम के इस प्रोजेक्ट पर 3.64 करोड़ रुपये खर्च होंगे। निगम ने इस प्रोजेक्ट को गति देने के लिए कमेटी भी गठित की है। जो कैमरों की खरीद फरोख्त करने के साथ ही सही स्थानों पर लगाने का काम भी करेगी।

निगम एनालॉग के बजाय सीसीटीवी लगवाएगा। जो रात के अंधेरे में भी साफ रिकॉर्डिंग कर सकेंगे और इससे काफी दूर तक के चेहरे भी स्पष्ट दिखाई देंगे।

सभी कैमरों को एक पैनल से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा। कैमरों की मदद से पुलिस कई मामलों में अपराधियों तक पहुंचने में सफल रही है। शहर की सुरक्षा के लिहाज से सरकार ने प्रदेश भर के शहरों की निगहबानी के लिए कैमरे लगाने की योजना बनाई है।

शहर की निगरानी के लिए निगम शहर में 72 साइटों पर कैमरे लगाएगा। इसमें शहर के एंट्री गेट से लेकर मेन बाजार और सभी चौक चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे।

यह नहीं प्राचीन देवी मंदिर, देवी लाल पार्क, हाली पार्क, मॉडल टाउन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शिवाजी स्टेडियम, गोहाना रोड, सनौली रोड, लाल बत्ती चौक, संजय चौक, रामलाल चौक, चौड़ा बाजार, तहसील कैंप और शहर के अन्य स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे।

प्रदेश के नगर निगम ही नहीं नगर परिषद और नगरपालिकाओं में भी सीसीटीवी लगाए जाएंगे। लेकिन इस योजना की शुरुआत जिला स्तर से ही होगी। उसके बाद सब डिविजन और नगर पालिकाओं को शामिल किया जाएगा।

निगम ने शहर में सीसीटीवी लगवाने के लिए प्राइवेट एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। निगम ने अगले दो माह तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा  है।

शहर की निगरानी के लिए निगम पूरे शहर में एचडी सीसीटीवी लगाने जा रहा है। इसके लिए सरकार से 3.64 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ है। शहर के लोगों की भी अरसे यह डिमांड रही है। इसे निगम अगले दो माह तक पूरा करने जा रहा है। कैमरों की खरीद फरोख्त के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें निगम अधिकारियों और पार्षदों शामिल किया जाएगा। अगले दो माह तक शहर की 72 साइटों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
सुरेश वर्मा मेयर, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed