{"_id":"60ede7b88ebc3ec2061da762","slug":"cbse-will-start-cyber-security-course-board-experts-will-train-teachers-panipat-news-knl763854183","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरू करेगा सीबीएसई, अध्यापकों को ट्रेनिंग देंगे बोर्ड के एक्सपर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरू करेगा सीबीएसई, अध्यापकों को ट्रेनिंग देंगे बोर्ड के एक्सपर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शिक्षकों को साइबर क्राइम से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए साइबर सुरक्षा पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इसके तहत शिक्षकों को बोर्ड के एक्सपर्ट द्वारा साइबर सुरक्षा पर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जुलाई से शिक्षकों के लिए शुरू होने वाला यह कोर्स पूरी तरह से निशुल्क होगा। इतना ही नहीं, प्रशिक्षण को आसान बनाने के लिए 10 भाषाओं में वेबिनार का आयोजन किया जाएगा, ताकि शिक्षक बच्चों को साइबर क्राइम की बढ़ती गतिविधियों के बारे में आसानी से बता सकें।
विशेषज्ञों के अनुसार 21वीं सदी में इंटरनेट के द्वारा हम विभिन्न डिजिटल गैजेट्स के साथ पूरी दुनिया से जुड़े हैं। इसके तहत ऑनलाइन बैंकिंग, ऑनलाइन शापिंग, वित्तीय लेन-देन के अलावा ऑनलाइन कक्षाएं भी लगाई जा रही हैं। ऐसे में इंटरनेट हैकर भी सक्रिय हो गए हैं। इसको लेकर सीबीएसई ने एक पहल की है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत गूगल कक्षाओं का प्रयोग कर शिक्षकों का मूल्यांकन किया जाएगा।
साइबर क्राइम की गतिविधियां अधिक बढ़ने के कारण सीबीएसई शिक्षकों आनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में अब साइबर सुरक्षा पर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। पाठ्यक्रम में शामिल पाठ्यक्रम सामग्री और गूगल कक्षा का उपयोग मूल्यांकन वेबिनार आयोजित किया जाएगा। पाठ्यक्रम के जरिए शिक्षक न सिर्फ जागरूक होंगे, बल्कि बचाव के तरीकों से इस तरह की घटनाओं से अपने आप को सुरक्षित रह सकेंगे। वेबिनार बोर्ड के यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया गया है। इसमें विशेषज्ञ लाइव रहेंगे।
विज्ञापन
- विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई।