{"_id":"608f05058ebc3ed6bc4af24a","slug":"cbse-will-declare-10th-class-result-by-june-20-fixed-points-formula-panipat-news-knl68879752","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 20 जून तक घोषित करेगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, तय किया अंक फार्मूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 20 जून तक घोषित करेगा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, तय किया अंक फार्मूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई स्कूलों के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट घोषित होने की संभावित तिथि का एलान हो गया है। सीबीएसई ने तय किया है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 20 जून तक घोषित किया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में 10वीं बोर्ड के लिए अंक तय करने नीति घोषित की गई है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल न हो सके छात्रों को किस आधार पर अंक दिए जाएंगे, सीबीएसई ने इसका फार्मूला तैयार कर लिया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रत्येक विषय में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए होंगे। शेष 80 अंक वर्ष भर की विभिन्न परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। मूल्यांकन नीति के तहत स्कूल छात्रों को यूनिट टेस्ट के आधार पर अधिकतम 10 अंक, अर्ध वार्षिक परीक्षा के आधार पर अधिकतम 30 अंक और प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार पर अधिकतम 40 अंक प्रदान कर सकेंगे। बाकी 20 अंक स्कूलों की ओर से किए गए आंतरिक मूल्यांकन पर आधारित होंगे। यदि किसी स्कूल ने एक से अधिक बार टेस्ट या परीक्षाएं आयोजित कराई हैं तो जिसमें छात्र के बेहतर अंक होंगे, उन्हें ही वार्षिक रिजल्ट में शामिल किया जाएगा। जिन छात्रों को प्राप्त अंकों में आपत्ति होगी उन्हें परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
वहीं अंक देने में पक्षपात पूर्ण रवैया की शिकायत मिलने पर सीबीएसई स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इसके तहत स्कूलों पर जुर्माना लगाया जा सकता है या फिर उनकी मान्यता भी रद्द की जा सकती है। सीबीएसई के मुताबिक सभी स्कूलों को अपने रिजल्ट से जुड़ी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष 14 अप्रैल को 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द की जा चुकी हैं। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
15 मई तक ऑनलाइन आकलन करेंगे स्कूल
जो उम्मीदवार वर्ष भर पर्याप्त टेस्ट में उपस्थित नहीं हुए हैं, उनके लिए स्कूल 15 मई तक ऑनलाइन या टेलीफोन पर आकलन करेंगे और उन्हें 25 मई तक परिणाम को अंतिम रूप देना होगा। सीबीएसई को 11 जून तक अंक सौंपे जाने हैं और 20 जून तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
आंतरिक समिति बनाएंगे स्कूल
परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए सभी स्कूलों को आंतरिक परीक्षा समिति बनानी होगी। इस समिति में प्रधानाध्यापक के साथ सात शिक्षक शामिल होंगे। अगर किसी स्कूल ने परिणाम के लिए तय तीनों श्रेणियों में किसी एक ही श्रेणी की परीक्षा आयोजित की है तो समिति शेष परीक्षाओं के लिए अंक तय करेगी। इस समिति में गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और दो भाषाओं के शिक्षक होने चाहिए। साथ ही, पड़ोसी स्कूलों के दो शिक्षकों को समिति के बाहरी सदस्यों के रूप में चुना जाएगा।
जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हुई उनका क्या?
सीबीएसई ने कहा है कि कुछ ऐसे भी स्कूल हैं जिसमें प्री-बोर्ड परीक्षा नहीं हुई या ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड से जो परीक्षाएं हुई हैँ, उनमें कोई छात्र भाग नहीं ले सका। ऐसी स्थिति में रिजल्ट तैयार करने के लिए स्कूल में बनी समिति समाधान निकालेगी।
सीबीएसई दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 जून को जारी करेगा। जिसे कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया था कि बोर्ड ने इससे पहले शनिवार को रद्द परीक्षाओं के लिए अंक निर्धारित करने की नीति घोषित की थी। भारद्वाज ने कहा, स्कूल आठ सदस्यीय परिणाम समितियों का गठन पांच मई तक करेंगे। हर स्कूल के अंक वितरण के प्रावधान के साथ ही संबंधित दस्तावेजों को 10 मई तक अंतिम रूप दिया जाएगा।
-बिजेंद्र मान, चेयरमैन, सर छोटू राम स्कूल, विकास नगर, पानीपत।