फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE exams from today

सीबीएसई परीक्षाएं आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
CBSE exams from today
पानीपत। सीबीएसई के पहले टर्म की परीक्षाओं का इंतजार लगभग पूरा हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा टर्म-1 की परीक्षाएं मंगलवार 30 नवंबर से शुरू हो रही हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षा 30 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच हो रही हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 22 दिसंबर तक होगी। 12वीं की पहली परीक्षा समाजशास्त्र और अंतिम परीक्षा गृहविज्ञान की है। 10वीं की पहली परीक्षा सामाजिक विज्ञान और अंतिम परीक्षा अंग्रेजी की है। ये परीक्षाएं सुबह 11:30 से दोपहर एक बजे तक चलेंगी।
विज्ञापन

बोर्ड ने इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। पानीपत जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। निर्देशानुसार 100 सीटों वाले परीक्षा हॉल में अधिकतम 22 बच्चों के ही बैठने की अनुमति होगी। वहीं, जिस कक्षा में 45 बच्चों के बैठने की क्षमता होगी, वहां 12 बच्चे ही बैठाए जाएंगे। जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा में करीब 12 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों का 30 मिनट पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना जरूरी है।
विज्ञापन

ओएमआर सीट पर भरकर आएगा अभ्यर्थी का विवरण
प्राचार्यों को जारी सर्कुलर के अनुसार ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी का विवरण भरकर आ जाएगा। उम्मीदवार को उसके लिए दिए गए स्थान में ऊपरी दाएं कोने में एक प्रश्नपत्र कोड लिखना होगा। प्रश्नपत्र पर प्रश्नपत्र कोड लिखा जाएगा। वांछित जानकारी भरने और प्रतिक्रिया देने के लिए केवल नीले या काले बॉल प्वॉइंट पेन का उपयोग किया जाना है। पेंसिल का उपयोग मना है। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स में लिखना होगा सही विकल्प
सीबीएसई की गाइडलाइन के अनुसार, प्रतिक्रिया देने के लिए प्रत्येक प्रश्न के आगे 4 सर्कल ए, बी, सी और डी एक पंक्ति में दिए गए हैं। एक बार उत्तर की शुद्धता के बारे में आश्वस्त होने वाले उम्मीदवारों को पेन से उपयुक्त सर्कल को काला कर देना चाहिए। चार वृत्त समाप्त होने के बाद उसी पंक्ति में एक बॉक्स दिया जाता है। उम्मीदवारों को उस बॉक्स में ए, बी, सी या डी जो भी उत्तर हो, सही विकल्प लिखना होगा। यदि बॉक्स खाली है और प्रतिक्रिया केवल सर्कल में चिह्नित है तो यह माना जाएगा कि छात्र द्वारा प्रश्न का प्रयास नहीं किया गया था।

सीबीएसई 10वीं, 12वीं मुख्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed