फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CBSE 12th Term 1 result may come today

आज आ सकता है सीबीएसई 12वीं टर्म वन का परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th Term 1 result may come today
पानीपत। सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-1 परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए काम की खबर है। सीबीएसई की तरफ से 12वीं टर्म-1 का परीक्षा परिणाम वीरवार को जारी किया जा सकता है। इसे सीबीएसई की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा की परिणाम तिथि एवं समय को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सीबीएसई स्कूलों की मानें तो 12वीं परीक्षा के नतीजे वीरवार को आ सकते हैं। इसके साथ ही कक्षा 10वीं का टर्म-1 का परीक्षा परिणाम तथा टर्म-2 की डेटशीट भी इसी सप्ताह में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सीबीएसई की तरफ से इस बार 10वीं-12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित की जा रही है। पहले टर्म की परीक्षा दिसंबर 2021 में पूरी करा ली गई थी जबकि दूसरे टर्म की परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अप्रैल से टर्म-2 की परीक्षा
बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2022 से किया जाना है। इस संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट पर 9 फरवरी को एक नोटिस जारी कर जानकारी दी गई थी। हालांकि बोर्ड ने अभी तक टर्म-2 परीक्षा का टाइम टेबल जारी नहीं किया है। संभावना है कि टर्म-2 परीक्षा के लिए जल्द ही डेटशीट जारी कर दी जाएगी।
70 स्कूलों के 12 हजार विद्यार्थियों को इंतजार
गौरतलब है कि जिलेभर में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करीब 70 स्कूल हैं। जिसमें 10वीं व 12वीं कक्षा के लगभग साढ़े 12 हजार विद्यार्थी इस बार परीक्षा देंगे। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण के चलते विद्यार्थियों की परीक्षा नहीं हुई थी। विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा में पास किया गया था। अब इस साल संक्रमण के मामले कम हैं। इसके चलते इस बार विद्यार्थियों की परीक्षा हो रही है। अभी बोर्ड के विद्यार्थियों के प्रेक्टिकल चल रहे हैं।

- विद्यार्थियों को पास या फेल दोनों सेमेस्टरों में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा, लेकिन पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम भी जारी किया जाएगा। इस समय विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल चली हुई हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अच्छे से तैयारी करें। परीक्षा को लेकर सीबीएसई की ओर से पर्याप्त प्रबध किए गए हैं। - विनीता तोमर, जिला कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed