फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Caution: After five months now challans will be deducted without masks

सावधान : पांच माह बाद अब बिना मास्क वालों के कटेंगे चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Caution: After five months now challans will be deducted without masks
पानीपत। जिले में ओमिक्रॉन के दो मामले दर्ज हो चुके हैं, हालांकि दोनों ठीक होकर घर लौट चुके हैं। यमुना एंक्लेव के भाई बहन के भी जीनो सिक्वेंसिंग सैंपल जांच के लिए गए हैं। अब ओमिक्रॉन के खतरे को रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब पांच माह बाद जिले में दोबारा बिना मास्क वालों के चालान कटेंगे। सार्वजनिक स्थानों पर नगर निगम की टीमें फील्ड में उतरेंगी और बिना मास्क वालों के चालान काटेंगी। हर रोज की रिपोर्ट उपायुक्त के कार्यालय में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बिना मास्क व दोनों डोज के बिना बस में नहीं मिलेगी टिकट-
एक जनवरी से बिना मास्क व बिना कोरोना रोधी टीकाकरण के सरकारी बसों में भी टिकट नहीं मिलेगी। इस संबंध में भी निर्देश जारी हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई-
31 दिसंबर से पहले अधिक से अधिक लोग कोरोना टीके की दोनों डोज लगवाना चाहते हैं, क्योंकि प्रशासन ने बिना डोज वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। ऐसे में विभाग ने भी टीकाकरण के केंद्र बढ़ा दिए हैं। मंगलवार को टीकाकरण केंद्रों की संख्या 70 से बढ़ाकर 90 कर दी गई है।
विज्ञापन

बिना मास्क वालों की जांच नहीं करेंगे डॉक्टर-
सिविल सर्जन ने सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वो बिना मास्क वाले मरीजों की जांच न करें। ये सख्ती जरूरी है। इस संबंध में सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वाय व सिक्योरिटी गार्ड को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी से यहां प्रवेश बंद
एक जनवरी से दोनों डोज नहीं लेने वालों को बस-ट्रेन, बैंक, मैरिज हॉल, होटल-रेस्टोरेंट, सरकारी कार्यालयों, बाजारों, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, डिपार्टमेंटल स्टोर, शराब बिक्री केंद्रों, मॉल, शापिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हॉल, बाजारों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप, सीएनजी स्टेशन, एलपीजी सिलिंडर बिक्री केंद्र, शुगर मिल, मिल्क बूथ, राशन डिपो, कॉलेज, पॉलिटेक्निक, जिम, पार्क, व्यायामशाला, सरकारी कार्यालयों में आदि में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीसी
ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में कोविड के नियमों का पालन होना जरूरी है। बिना मास्क वालों के चालान काटे जाएंगे। सरकार के निर्देशों का सख्ती से पालन होगा।
सुशील सारवान, डीसी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed