{"_id":"629e669b199b365a9928d220","slug":"caught-two-miscreants-roaming-around-trying-to-rob-a-car-two-pistols-and-three-bullets-recovered-panipat-news-knl1106987140","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूटने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश पकड़े, दो पिस्तौल व तीन गोलिया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूटने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश पकड़े, दो पिस्तौल व तीन गोलिया बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट विंग ने देवी लाल के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश यहां पर पिस्तौल के बल पर कार लूटने की योजना बना रहे थे। इसके बाद राहगीरों से भी लूट की फिराक में थे। पुलिस को इनके पास से दो पिस्तौल और तीन गोलियां मिली हैं। दोनों को इनके सरगना सोनीपत जिले के अहीर माजरा के भुप्पी ने कार लूटने के लिए भेजा था। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने काबड़ी रोड से तीन चोरी की बाइक भी बरामद की है। दोनों को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम देवी लाल पार्क के पास गश्त कर रही थी। टीम ने यहां बाइक पर घूम रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका था। उनकी पहचान गांव आसिका, बड़ौत निवासी नसीम पुत्र यूसुफ और गांव हुल्लेहड़ी, सोनीपत निवासी सुंदर पुत्र सतबीर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर इनके पास से दो पिस्तौल और तीन गोलियां मिलीं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे यहां कार लूटने की फिराक में थे। इसके बाद राहगीरों को लूटना था। उनको ये काम करने के लिए उनके सरगना भुप्पी ने भेजा था। इन्होंने 10 दिन पहले गांव टिटाना के पास से एक बाइक भी लूटी थी। वो दो स्थानों से बाइक चोरी कर चुके थे। वो बाइक को चोरी कर काबड़ी रोड पर छुपाते थे। इनके पास से तीन बाइकें बरामद की गई हैं। अन्य घटनाओं की जानकारी लेने के लिए उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।