फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   caught fire in godown

दशहरा दहन के वक्त बाजार के गोदाम में लगी आग, एक दर्जन घरों तक पहुंची, करवाए खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
caught fire in godown
पानीपत। पचरंगा बाजार के लूसी वाली गली स्थित एक तीन मंजिला वेस्ट गोदाम में बुधवार की शाम आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के घरों तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने गोदाम के आसपास के 100 मीटर क्षेत्र के घरों को खाली करवाया। लोगों ने अपना जरूरी सामान साथ लिया और घरों से बाहर निकाले गए। गनीमत रही कि जान की हानि नहीं हुई। हालांकि आगजनी से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। आगजनी के बाद तुरंत इलाके की लाइट बंद करवाई गई और आग बुझाने की कवायद शुरू की गई।
विज्ञापन

घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जिसे बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों ने 10 चक्कर लगाए। इसके बाद भी रात नौ बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। बाजार के प्रधान सुरेश बवेजा ने इसका ठीकरा जिला प्रशासन पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि पचरंगा बाजार, पहली पातशाही गुरुद्वारे के सामने जीटी रोड कट पर प्रशासन ने बैरिकेड्स रखकर रास्ते को बंद कर दिया है। इसके विरोध में उन्होंने आवाज भी उठाई, लेकिन कट नहीं खोला गया। आग लगने पर दमकल की गाड़ी भी यहां से आगे नहीं पहुंच सकी। गाड़ी को आगे से यू-टर्न लेकर सर्विस रोड से बाजार में आना पड़ा। इससे दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे देर से पहुंची और आग ज्यादा धधकने लगी।
विज्ञापन

पचरंगा बाजार में जाने के बाद लूसी वाली गली के अंदर करीब तीन सौ मीटर दूरी पर भयंकर आग लग चुकी थी। यहां तक गाड़ी का पहुंचना नामुमकिन था। आग बुझाने के लिए दमकल की बुलेट बाइक भी पर्याप्त नहीं थी। तुरंत प्रभाव से 40 फायर फाइटरों, तीन अफसरों ने मोर्चा संभाला। गाड़ियों से पानी की पाइप लेकर दूसरे घरों की छतों पर चढ़कर आग पर लगातार तीन घंटे तक पानी की बौछारें कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक आसपास के तीन घरों तक आग पहुंच चुकी थी। इसके बाद तीन और घरों की बाहारी दीवारी तक आग पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले घरों तक आग पहुंचने से रोकी। गमीमत रही कि किसी भी घर के अंदर तक आग नहीं पहुंची।

गोदाम बुधवार सुबह से ही बंद था। शाम को अचानक गोदाम से धुआं उठने लगा। इसके बाद गोदाम की पहली और दूसरी मंजिल से भी आग की लपटें निकलती दिखीं। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed