फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash worth Rs 15 lakh stolen from house, police recover Rs 80,000

Panipat News: घर से 15 लाख की नकदी चोरी, पुलिस ने 80 हजार की बरामदगी दिखाई

Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 08 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 15 lakh stolen from house, police recover Rs 80,000

विज्ञापन
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना अंतर्गत कैंप के एक मकान से 2 अक्टूबर की रात काे 15 लाख रुपये व साेने-चांदी के से भरा लाॅकर चाेरी कर लिया था। इसके आरोप नाैकर बाला और उसके पिता प्रवीन समेत छह लोगों पर लगाए गए थे। पुलिस ने अब पिता व बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनसे 80 हजार रुपये की बरामदगी दिखाई है। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। परिजनों ने शुक्रवार को डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स से मिलकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और पूरा सामान बरामद कराने की मांग की है।

कच्चा कैंप के आनंद ने बताया कि उनका आयुर्वेदिक दवा का हाेल सेल का काम है। उनके मकान में बाला नाम का व्यक्ति नाैकरी करता था। 2 अक्टूबर की रात वह और उसकी पत्नी अल्का सेठी बेटे के साथ मकान में साे रहे थे। इसी रात मकान से लाॅकर चाेरी कर ले गए थे। वे सुबह उठे ताे चाेरी का पता चला। उन्हाेंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो रात 2:36 बजे नाैकर बाला अपने साथी अभिषेक व राेहित के साथ चाेरी करते दिखाई दिया। बाला के पिता प्रवीन ने लाॅकर बबली नाम की महिला काे दिया। इसकी फुटेज भी उनके पास है। लाॅकर में 15 लाख रुपये, दो ताेले साेने की चेन, डायमंड की एक अंगूठी, चांदी की पाजेब और चांदी के सिक्के थे। इसके अलावा दो लाख रुपये कीमत के तीन फाेन थे। उनके यहां चाेरी 22 लाख रुपये की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराना औद्याेगिक थाना पुलिस ने बाला काे पकड़ कर दिया था। पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छाेड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में बाला और उसके पिता प्रवीन काे गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में पुलिस की पहले दिन से ही अनदेखी रही है। अब पुलिस चोरी में 80 हजार रुपये का सामान दिखा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed