फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash worth Rs 15 lakh recovered from three cars

Panipat News: तीन कारों से 15 लाख रुपये की नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Cash worth Rs 15 lakh recovered from three cars
नीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस की टीमें जिले भर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। शनिवार को देर शाम को जांच के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर तीन कारों से 15 लाख रुपये की नकदी बरामद की। सही जानकारी न देने पर पुलिस ने नकदी कब्जे में ली है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एफएसटी टीम के हवाले कर दिया। एफएसटी टीम ने नकदी ट्रेजरी में जमा करवा दी है। पुलिस अब तक 60 वाहनों से 1. 62 करोड़ रुपये बरामद कर चुकी है। आचार संहिता लगने के बाद से 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि बिना सबूत के ले जाने पर पाबंदी है।
विज्ञापन



थाना समालखा व चौकी समालखा पुलिस की टीम ने शनिवार देर शाम सयुंक्त रूप से जीटी रोड पर नाकाबंदी कर यूपी नंबर एक कार से 11.50 लाख रुपये नकदी बरामद की। कार में दो युवक सवार थे। दोनों ने अपनी पहचान यूपी के बुलंदशहर निवासी के रूप बताई। यही पर एक समालखा नंबर कार से दो लाख रुपये की नकदी बरामद की। इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस ने पानीपत नंबर एक कार से 1.50 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें जिले व प्रदेश से लगती सामाओं पर नाकाबंदी कर जांच में लगी है। इसके साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। एफएसटी व एसएसटी की टीमें लगातार जांच कर रही है। संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed