{"_id":"6122c1128ebc3e79bf57c031","slug":"cash-and-jwellary-stolen-from-home-panipat-news-knl80756121","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घरों से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घरों से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चोरी की वारदातें बढ़ रहीं हैं। शनिवार को भी चोरों ने तीन मकानों से गहने और नकदी चोरी कर ली। डीएसपी सतीश वत्स का कहना है कि पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हनुमान कॉलोनी निवासी लखन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को रात साढ़े नौ बजे मकान का ताला लगाकर देशराज कॉलोनी स्थित अपने दूसरे मकान में जाकर सो गए थे। रविवार सुबह 10 बजे अपने मकान में पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और घर से एक मोबाइल, 20 तोले तीन चांदी की मूर्ति, एक सोने की अंगूठी, एक नथ, तीन हजार रुपये गायब थे।
वही अशोक बिहार कॉलोनी निवासी रुखसाना पत्नी यूसुफ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटों और पुत्रवधु के साथ रहती हैं। वह शनिवार रात करीब दो बजे उठीं तो मकान का दरवाजा खुला पड़ा था। उन्होंने घर का सामान देखा तो एक एलईडी, एक फोन और घर से कुछ नकदी चोरी मिली। उन्होंने आसपास चोर की तलाश की, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
उधर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रेखा ने बताया कि उनका सेक्टर 18 में एक निर्माणाधीन मकान है। जिसमें लकड़ी, बिजली और सैनिटरी का कार्य चल रहा है। उन्होंने मकान की निगरानी की जिम्मेदारी ममेरे भाई अजमेर सिंह को दी है। शनिवार सुबह चौकीदार मकान पर ताला लगाकर अपने काम पर चला गया। इसी बीच चोरों ने बिजली फिटिंग के लिए आए सामान को चोरी कर लिया।