{"_id":"65dba60e7a5151b8790768e7","slug":"case-registered-for-dowry-harassment-panipat-news-c-244-1-sknl1016-114290-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा। करीब दो साल तक ससुराल पक्ष की मारपीट से परेशान होकर विवाहिता ने अपने मायके आकर पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
सोनिया ने अपने मायके शेरा गांव आकर मतलौडा पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसकी शादी मार्च 2022 में सोनीपत के बेगा गांव वासी पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल वाले आए रोज उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करते थे। कई बार परिजनों व रिश्तेदारों ने ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी कार्यशैली और व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। आखिर उसने अपने मायके आकर पति पंकज, ससुर फूलकुमार, देवर अंकित, सास पूनम के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।