फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against Dr. Jagtar who died in a road accident

Panipat News: सड़क हादसे में मारे गए डॉ. जगतार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered against Dr. Jagtar who died in a road accident
पानीपत। सेक्टर 29 के सामने एलिवेटेड हाईवे पर शनिवार रात को सड़क हादसे में मारे गए डॉ. जगतार सिंह पर चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के औरेया जिले के निवासी ट्रक चालक ने पुलिस को शिकायत दी थी। रविवार को चांदनी बाग थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन उनके अंतिम संस्कार के लिए शव को मोहाली ले गए हैं।
विज्ञापन


मोहाली जिले के अजीत सिंह नगर निवासी डॉ. जगतार सिंह तिवाना (40) पिछले दो साले अंसल में किराए पर रहते थे। वो सिवाह गांव के पास स्थित निजी अस्पताल में बतौर सर्जन कार्यरत थे। शनिवार को उनकी छुट्टी थी। शाम करीब सात बजे अस्पताल में सड़क हादसे में एक युवक घायल होकर आया था। उसकी सर्जरी के लिए डॉ. जगतार सिंह को अस्पताल में ऑन कॉल ड्यूटी पर बुलाया गया था। वो रात करीब पौने 12 बजे ड्यूटी कर वापस अंसल लौट रहे थे। सेक्टर 29 के सामने एलिवेटेड हाईवे पर उन्होंने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया। उनकी कार ग्रिल को तोड़ते हुए चंडीगढ़ दिल्ली लेन में जाकर एक ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में डॉ. जगतार की माैत हो गई थी।
विज्ञापन


उतर प्रदेश के औरेया जिले के गांव उसरहा निवासी समर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो पिछले तीन साल से कुरुक्षेत्र की मनोज रोडलाइन ट्रांसपोर्ट पर बतौर चालक कार्यरत है। वो शनिवार रात को कुरुक्षेत्र से माल भरकर वाराणसी जा रहा था। सेक्टर 29 के सामने एक कार गलत दिशा से ग्रिल तोड़ते हुए आई उसके ट्रक से टकरा गई। इसमें उसके ट्रक का काफी नुकसान हुआ है। कार चालक पर केस दर्ज किया जाए। इस संबंध में चांदनी बाग थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि डॉ. जगतार के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ट्रक चालक की शिकायत पर नियमानुसार उन पर लापरवाही से गाड़ी चलाने व सड़क हादसा करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed