फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case registered against accused in shooting case, victim out of danger

Panipat News: गोली मारने के मामले में आरोपी पर केस दर्ज, पीड़ित खतरे से बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered against accused in shooting case, victim out of danger
पानीपत। धमीजा कॉलोनी में ई- रिक्शा चालक के भाई को गोली मारने के आरोपी उग्राखेड़ी निवासी विकास का पुलिस के पहरे में जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसको जनता की पिटाई में 30-35 गंभीर चोटें आई हैं। ठीक होने के बाद उसको गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित के चचेरे भाई राकेश की शिकायत पर आरोपी उग्राखेड़ी गांव निवासी विकास पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



दीनानाथ कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह ई- रिक्शा चालक हैं। उनकी ई- रिक्शा खराब हो गई थी। वह ई- रिक्शा लेकर दुकान पर जा रहे था। रास्ते में दीनानाथ कॉलोनी में ही एक युवक मिला। वह युवक उसे कहने लगा कि उसे उग्राखेड़ी गांव के पास छोड़ दे। उसने कहा कि उसकी ई- रिक्शा खराब है। इस बात को लेकर वह युवक झगड़े करने लगा। वह वहां से धमीजा कॉलोनी की ओर चल दिया। आरोपी युवक ने धमीजा कॉलोनी तक उसका पीछा किया। उसके पीछे कॉलोनी के लोग पड़े थे। उसने धमीजा कॉलोनी में गोली चला दी। गोली उसके चचेरे भाई विनोद की छाती में लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उस युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। वह विनोद को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में आए, यहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन







वर्जन-



तहसील कैंप थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि आरोपी का जिला नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। उसके ठीक होने के बाद उसको गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी जेब से गोली भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed