{"_id":"62290cae14b83f42d66fa23f","slug":"case-registered-against-11-accused-who-attacked-woman-panipat-news-knl1013869137","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर हमला करने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर हमला करने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज
विज्ञापन
बापौली। एएसपी की जांच के बाद बुधवार को गांव नगला पार निवासी महिला की शिकायत पर 11 आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट, छेड़खानी और जान से मारने की कोशिश करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गांव नगला पार निवासी विमला देवी ने गत नौ फरवरी डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी थी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके प्लाट पर कब्जा कर लिया है। उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने के साथ ही ड़डो से हमला किया। इस दौरान उनसे लूट भी की। महिला ने गांव नंगला आर दीप चंद, देवराज, राजवीर, जगमीत, केशव उर्फ काला, रीटा, मनीषा, कृष्ण, राहुल और गांव बराना निवासी प्रदीप, गांव भालसी निवासी प्रचीन देवराज पर आरोप लगाया था।
थाना सनौली खुर्द में केस दर्ज होने बाद एसपी ने एएसपी पूजा वशिष्ठ को जांच दी। जांच के बाद सभी आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। थाना सनौली प्रभारी रामनिवास ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।