फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   case of kidnapping and assault registered on haryanvi singer

तीन माह पुरानी रंजिश में चार दोस्तों ने अपहरण कर युवक को पीटा, थाने के बाहर छोड़कर फरार 21-49-55

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
case of kidnapping and assault registered on haryanvi singer
मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में हट जा ताउ पाछे नै गीत फेम हरियाणवी सिंगर विकास और उनके चार दोस्तों ने तीन माह पुरानी रंजिश का बदला युवक से मारपीट करके लिया। पीड़ित का आरोप है कि शनिवार को उसे घर से बुलाकर मारपीट की। भागने का प्रयास किया तो पीछा कर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। गांव उग्राखेड़ी की तरफ ले जाते हुए चलती गाड़ी में पीटा। इस दौरान पीड़ित युवक ने व्हाट्सएप पर अपने भाई को लाइव लोकेशन भेज दी और अपहरण की सूचना दी। भाई ने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपियों को फोन कर सूचना दी। पुलिस के डर से आरोपी युवक को थाने के बाहर फेंककर फरार हो गए। धमकी दी कि पुलिस में रिपोर्ट कराई तो जान से मार देगें।
विज्ञापन

इंदौर निवासी नवीन ने बताया कि वह पानीपत में नौकरी करता है और बलजीत नगर में छह माह से किराए के मकान में रह रहा है। न्यू कृष्णा नगर निवासी हट जा ताउ पाछे नै फेम कलाकार विकास का इंदौर में ससुराल है। विकास के साले ने उससे दोस्ती कराई थी। वह बीमारी के चलते मॉडल टाउन स्थित रविंद्रा अस्पताल में भर्ती था। वह पांच मार्च को डिस्चार्ज हुआ था। विकास ने शनिवार को फोन कर शाम पांच बजे घर बुलाया था, लेकिन वह रात साढ़े नौ बजे उनके घर पहुंचा था। वहां पहुंचने पर हैप्पी नामक युवक से तीन महीने पहले हुई कहासुनी का जिक्र किया, जिस मामले में हैप्पी से उसने माफी मांग ली थी, लेकिन हैप्पी और विकास शर्मा ने मिलकर गाली गलौज की। वह उनके घर से जाने लगा तो उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया और मारपीट की।
विज्ञापन

भाई ने थाने में दी शिकायत
नवीन ने कहा कि उसने चलती गाड़ी में भाई को व्हाट्सएप पर लाइव लोकेशन शेयर कर दी और अपहरण की सूचना दी। जिसके बाद भाई अपने दोस्त सुनील के साथ मिलकर मॉडल टाउन थाने पहुंचा और शिकायत दी। उन्होंने थाने से ही विकास को फोन कर थाने आने की बात कही, जिससे डर कर आरोपी उसे मॉडल टाउन थाने के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा समझौता हो गया: विकास शर्मा
मामले में कलाकार विकाश शर्मा ने बताया कि उनका समझौता हो गया है। नवीन उसके साले का दोस्त है, जिसने उन पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, लेकिन उनका इस मामले में समझौता हो चुका है।

नवीन की शिकायत पर नामजद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed