फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case in connection with murderous attack during engagement

Panipat News: सगाई के दौरान जानलेवा हमला करने के मामले में केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 03:31 AM IST
विज्ञापन
Case in connection with murderous attack during engagement
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के जाटल रोड पर सगाई में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। लकड़ी के जीजा सोनीपत निवासी अनुज ने मुखीजा कॉलोनी के निखिल और उसके दोस्तों पर मारपीट करने के आरोप लगाए। मॉडल टाउन थाना पुलिस शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सोनीपत के खटीक बस्ती निवासी अनुज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार को अपनी साल वर्षा व परी सगाई में मुखीजा कॉलोनी आया था। जाटल रोड पर सैनी धर्मशाला में सगाई की रस्म चल रही थी। डीजे पर गाना बजाने को लेकर उसकी मुखीजा कॉलोनी के निखिल के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके कुछ देर बाद वह अपने साले गौरव व उसके दोस्त राहुल के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। जैसे ही वह पीपल वाली गली के कट पर पहुंचे तो निखिल अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ वहां पहुंच गया। निखिल और उसके साथियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इसी बीच कुछ व्यक्ति उन्हें बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी निखिल व उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed