फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   case filed on seven person allegation of demand dowry

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
case filed on seven person allegation of demand dowry
लक्ष्मी कॉलोनी निवासी एक महिला ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद और ननदोई पर दहेज के लिए प्रताड़ित और मारने का आरोप लगाया है। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लक्ष्मी कॉलोनी निवासी ज्योति ने आरोप लगाया है कि उसकी जून 2018 में अर्जुन नगर निवासी सूरज पुत्र रामानंद से शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति, सास और ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं दी गईं। इसके बाद मां ने उसके पति को दो लाख रुपये, बाइक और सोने-चांदी के गहने दिए। कुछ समय बाद पति ने दोबारा दहेज की मांग की और मारपीट की। इस पर वह मायके में आ गई। 21 मार्च 2020 को पति ने मॉडल टाउन थाने में उसके खिलाफ 60 हजार रुपये और सोने एवं चांदी के गहने चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। दोनों पक्षों को थाने बुलाने पर ससुराल पक्ष के लोग नहीं आए। ज्योति का आरोप है कि पति उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रहा है। उसे स्त्रीधन वापस दिलाया जाए और पति समेत सभी छह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed