फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   case filed of fraud on CSP director

सीएसपी संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
case filed of fraud on CSP director
एसबीआई शाखा आसन कलां की सीएसपी चलाने वाले नवीन कुमार पुत्र राजेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला थाना मतलौडा में दर्ज करवाया गया। संतोष पत्नी अजमेर सिंह निवासी गांव ऊंटला ने एसपी पानीपत को शिकायत दी कि उसका खाता एसबीआई की शाखा गांव आसन कला में है। बैंक के पास ही सीएसपी सेंटर है जिसे नवीन कुमार चलाता है। बैंक में भीड़भाड़ के कारण कई बार उसने सीएसपी सेंटर से ही पैसे निकलवाए। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अनपढ़ है, जिसका फायदा सीएसपी संचालक ने उठाया और उसने उसके खाते से 4 लाख 70 हजार अपने भाई के खाते में ट्रांसफर कर लिए। वह शिकायत देने बैंक में गई परंतु बैंक मैनेजर ने भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की। उसके बाद थर्मल पुलिस चौकी में गई वहां पर चौकी इंचार्ज ने भी उसकी बात नहीं सुनी तंग होकर उसने मामले की शिकायत एसपी को दी। थाना मतलब गाने इस मामले में आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया । मामले के जांच अधिकारी एएसआई रोहताश कुमार ने कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed