{"_id":"67a3bf5dcaf6b5aed602320c","slug":"case-filed-against-five-persons-including-spo-on-courts-order-panipat-news-c-244-1-pnp1003-131730-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कोर्ट के आदेश पर एसपीओ समेत पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कोर्ट के आदेश पर एसपीओ समेत पांच पर केस दर्ज
विज्ञापन
पानीपत। होमगार्ड के जवान ने स्पेशल प्रोटेक्शन ऑफिसर (एसपीओ), एक महिला, उसके पति समेत पांच लोगों पर 2.33 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। होमगार्ड ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 पुलिस थाना व सीएम विंडो में दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने जांच में इन आरोपियों को बरी कर दिया। होम गार्ड ने कोर्ट में अपनी याचिका दायर की। अब कोर्ट के आदेशों पर पुलिस ने इन पांचों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
हरी नगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह होमगार्ड का जवान है। 2021 से 2023 तक वह बाबरपुर यातायात पुलिस थाना में तैनात था। यहां उसकी जान पहचान एसपीओ धर्मेंद्र के साथ हुई थी। धर्मेंद्र ने उसे बताया कि वह कंपनी में अपने पैसे निवेश कर उन्हें दोगुने करता है। वह ऐसे काफी पैसे कमा सकता है। उसने उसे भी ऑनलाइन कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा दिया। 2024 की शुरुआत में उसने उसे सेक्टर 18 निवासी तेजेंद्र गाबा, उसकी पत्नी रश्मि, कैमला गांव निवासी विनोद व कुलदीप नगर निवासी मुकेश से मिलवाया। वह उनकी बातों में आ गया। उसने अपनी रिश्तेदारी से उधार पैसे लेकर धर्मेंद्र को 40 हजार रुपये, विनोद को 43500 व मुकेश को डेढ़ लाख रुपये दिए। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करने लगे। इसके बाद उन्होंने उसे पैसे वापस करने से इंकार कर दिया। इन्होंने उसके साथ धोखाधड़ी की। उसने इनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने सीएम विंडो में शिकायत दी । फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। उसने जून 2024 में इसके खिलाफ कोर्ट में अपील की। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेशों पर पांचों पर केस दर्ज किया है।
वर्जन-
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पांचों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी होगा निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।