फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case filed against 15 people including 12 named in Jalabhishek dispute in Pasina Khurd, police deployed in the village

Panipat News: पसीना खुर्द में जलाभिषेक विवाद में 12 नामजद समेत 15 पर केस, गांव में पुलिस तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 15 people including 12 named in Jalabhishek dispute in Pasina Khurd, police deployed in the village
पानीपत। पसीना खुर्द में शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के विवाद में दूसरे दिन भी गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। वहीं, एक पक्ष की शिकायत पर दूसरे पक्ष के 12 युवकों को नामजद करते हुए 15-16 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने और एससी एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पसीना खुर्द गांव में बुधवार को शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हुए डाक कांवड़ जाए दो ग्रुपों में विवाद हुआ था। गांव के ही तीर्थ ने थाने मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि वह डाक कांवड़ जाने के लिए गए थे। उनके गांव का दूसरा ग्रुप भी डाक कांवड़ लाने गया था। जब वह शामली से पहले मुजफ्फरनगर पहुंचे तो दूसरे ग्रुप के साथ उनका विवाद हुआ था। उनके कुछ साथी आगे निकल गए थे। वहीं कुछ साथियों के साथ दूसरे ग्रुप ने मारपीट की थी। साथ ही गांव में जलाभिषेक न करने देने की धमक दी थी। बुधवार दोपहर को जब वह गांव में पहुंचे तो पहले उन्होंने गांव की परिक्रमा की। जब वह मंदिर में पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया था। आरोप है कि उन्हें नीचा दिखाने के लिए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और उन्हें जल भी नहीं चढ़ाने दिया गया।
विज्ञापन

गांव में दो ग्रुपों में मारपीट की सूचना के बाद पुलिस फोर्स गांव में पहुंची थी। पुलिस ने तीर्थ की शिकायत पर गांव के ही 12 आरोपियों को नामजद करते हुए 15-16 अज्ञात के खिलाफ हमला करने और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि जलाभिषेक करा दिया गया था। थाना औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर 12 आरोपियों को नामजद करते हुए 15-16 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। जिससे दोबारा विवाद की स्थिति न बने। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed