फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   case file allegation of beaten

अस्पताल से हो रहे मुनाफे से दो पार्टनर में फूट, दोनों पक्षों ने कराया मारपीट का पर्चा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
case file allegation of beaten
सनौली रोड स्थित एएनटीसी अस्पताल के दो पार्टनरों में मुनाफे के बटवारे को लेकर चल रही रंजिश में झगड़ा हो गया। दोनों ही पक्षों ने चांदनी बाग थाने में मारपीट की शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक तरफ पहले पार्टनर फरीदाबाद निवासी न्यूरो सर्जन ने बताया कि गत 23 जुलाई को अस्पताल में अपने दफ्तर में बैठा हुआ था। इसी बीच अस्पताल के दूसरे पार्टनर, उसका बेटा, पुत्रवधू आए और मारपीट करनी शुरू की। बचाव में उसका रिश्तेदार उम्मेद कादियान आया तो उन्होंने उस पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी शर्ट से 52 हजार रुपये निकाले और मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दूसरे पार्टनर और उसके परिवार पर मारपीट का पर्चा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ दूसरे पार्टनर की पुत्रवधू ने आरोप लगाया कि उसका पति फार्मेसी में बैठा हुआ था। पहले पार्टनर ने पति को केबिन में बुलाया। जब पति डॉक्टर के केबिन में पहुंचा तो वहां पर पहले से ही दो युवक बैठे हुए थे। तीनों ने मिलकर पति के साथ मारपीट की। पति की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बचाने गई तो तीनों ने उसे भी अपशब्द कहे, उसको धक्का देकर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद उसने अपनी सास और ससुर को मौके पर बुलाया। आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि तीनों में से एक युवक के पास पिस्तौल थी, जो धमकी दे रहा था। पुलिस ने पहले पार्टनर के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन से लेकर कर्मचारियों के वेतन में कभी शेयर नहीं दिया : पहले पार्टनर ने बताया कि वह अस्पताल में 70 प्रतिशत के हिस्सेदार थे और बाकि के 30 प्रतिशत दूसरे पार्टनर को मिला था, लेकिन दूसरे पार्टनर ने पहली ही शर्त को स्वीकार नहीं किया। वहीं अस्पताल बनने के बाद भी उसने कभी कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया। जिसके बाद वह अस्पताल से होने वाले मुनाफे को खुद लेकर जाने लगे तो दूसरे पार्टनर को यह सहन नहीं हुआ और उसने मारपीट करनी शुरू कर दी।

वर्जन
दोनों ही पक्षों की शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पहले पार्टनर के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा को भी जोड़ा गया है, मामले की गहनता से जांच जारी है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अंकित कुमार, चांदनी बाग थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed