{"_id":"68e6b2c19d4eb0896d056acc","slug":"case-against-seven-moneylenders-in-commission-agents-suicide-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-145197-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आढ़ती की आत्महत्या मामले में सात सूदखोरों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आढ़ती की आत्महत्या मामले में सात सूदखोरों के खिलाफ केस
Thu, 09 Oct 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुनील का फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। सनौली खुर्द मंडी में आढ़ती सुनील गर्ग उर्फ लीला (42) की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी ने सात सूदखोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा है कि उनके पति ने आरोपियों से जितने रुपये कर्ज लिए थे उसका करीब आठ गुना लौटा चुके थे। इसके बावजूद उन पर और रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।
मंगलवार को तामशाबाद के सुमित ने दुकान पर पहुंचकर उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की थी। इससे आहत होकर आढ़ती सुनील ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सुमित व अन्य छह सूदखोरों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मंगलवार को सनौली खुर्द अनाज मंडी में आढ़ती सुनील गर्ग उर्फ लीला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति का प्रमोद निवासी सहपत शामली यूपी, सुमित निवासी गांव तामशाबाद पानीपत, महेंद्र निवासी तामशाबाद, रमेश निवासी सेक्टर 24 पानीपत, गोविंद निवासी विकास काॅलोनी करनाल, संदीप चौहान निवासी दुदुखेड़ा शामली और बलकार निवासी कुराड़ पानीपत के साथ लेनदेन था। आरोपियों ने उनके पति को कुछ रुपये दिए थे। जिसका करीब आठ गुना ब्याज के साथ वह लौटा चुके थे। इसके बावजूद आरोपी उन्हें और रुपये के लिए परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को सुमित अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया था। उसने सुनील को दुकान के अंदर बंधक बनाकर मारपीट की थी। इसके बाद वह धमकी देकर चला गया था। मारपीट और मंडी में हुई बेइज्जती के कारण सुनील काफी आहत हुए और उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 115, 127 (2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कारोबार में नुकसान होने से बढ़ता गया कर्ज
मृतक सुनील के भाई जोगीराम ने बताया कि सुनील की आढ़त काफी अच्छी चल रही थी लेकिन कुछ समय से उसे कारोबार में नुकसान हुआ। इससे उस पर कर्ज बढ़ता गया। उसने सभी लेनदारों से कुछ समय मांगा था जिससे वह सभी का रुपये लौटा सके लेकिन आरोपी लगातार उस पर दबाव बना रहे थे। आरोप है कि कई बार आरोपी घर पर आकर भी अभद्रता कर चुके थे।
आढ़ती सुनील की आत्महत्या प्रकरण में पत्नी की शिकायत पर सात आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-वेदपाल, प्रभारी थाना सनौली