फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Carpet entrepreneur committed suicide by hanging himself in the factory, he was troubled due to debt

Panipat News: कारपेट उद्यमी ने फैक्टरी में फंदा लगा दी जान, कर्ज के चलते था तंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Carpet entrepreneur committed suicide by hanging himself in the factory, he was troubled due to debt
पानीपत। कारपेट उद्यमी मालिक ने वीरवार को कच्चा कैंप स्थित अपनी फैक्टरी फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें कर्ज से तंग आकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुराना औद्योगिक थाना ने शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार नारायण सिंह पार्क आदर्श नगर के शोभित कंवल (34) की कच्चा कैंप काबड़ी रोड पर कारपेट फैक्टरी है। वह यहां डोर मेट बनाता है। उनके पिता स्वर्ण कंवल दोपहर को फैक्टरी से घर आ गए थे। इसके बाद शोभित अपनी फैक्टरी पहुंचे। वीरवार दोपहर बाद करीब दो बजे फैक्टरी के मास्टर ने शोभित फंदा पर लटके देखा। उन्होंने इसकी जानकारी उनके पिता स्वर्ण कंवल को दी। वे तुरंत फैक्टरी में पहुंचे। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बात की। पुलिस को उसके पास एक सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी पूरी परेशानी
शोभित की पत्नी ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस इसके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं प्राथमिक जांच में सामने आया कि शोभित काफी समय से परेशान चल रहा था। वह एक बार पहले घर छोड़ने की कोशिश कर चुका था। उसने परिजनों को मैच में लाखों हारने और बैंक व कर्जदारों के दबाव की बात कही थी। उसने सुसाइड नोट में भी अपनी परेशानी बारे लिखा है। परिजनों ने इकलौता होने के चलते उसको समझा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस को कच्चा कैंप स्थित एक फैक्टरी में एक उद्यमी के फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। पुलिस को उसके पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने बारे लिखा है। सुसाइड नोट को कब्जे में ले जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शव को शवगृह में रखवा दिया है।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, पुराना औद्योगिक थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed