फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   card swap tax fraud attempt

कार्ड स्वैप कर धोखाधड़ी का प्रयास, आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
card swap tax fraud attempt
सहायता करने के नाम पर कार्ड स्वैप कर धोखाधड़ी करने का प्रयास के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अरुण निवासी नरायणा ने बताया कि वह समालखा किसी काम से आया हुआ था। इस दौरान वह रेलवे रोड पर पुराने डाकखाने के पास कैनरा बैंक की एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचा। लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले। तभी पास खड़े युवक ने पैसे निकालने के लिए उसे एटीएम देने को कहा। मैंने अपना एटीएम उसे दिया तभी एक अन्य लड़का और वहां पहुंच गया। उसने वहां स्वैप मशीन दे दी और उसने कार्ड स्वैप कर दिया। संदेह होने पर पकड़ने की कोशिश की। लेकिन दोनों वहां से भाग गए इस दौरान उनका मोबाइल वहीं गिर गया। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed