फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car riders kidnapped a handicapped person

Panipat News: कार सवारों ने दिव्यांग व्यक्ति का किया अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Car riders kidnapped a handicapped person
समालखा। जीटी रोड स्थित एक ढाबे पर कार्यरत एक गूंगे बहरे व्यक्ति का अपहरण कर लिया। ढाबा मालिक ने अज्ञात अपहरण आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जीटी रोड पर 79 माइल स्टोन के नाम से ढाबा चलाने वाले मच्छरौली गांव निवासी दिनेश कुमार ने समालखा थाना पुलिस को बताया कि तीन साल पहले एक 35 वर्षीय गूंगा बहरा व्यक्ति भटकता हुआ उसके ढाबे पर आया था। जिसको वह सूरज के नाम से पुकारते थे। उसके दाहिने हाथ पर कमल सिंह गुदा है। वह बोलने व सुनने में असमर्थ था। वह ढाबे पर काम में हाथ बटाया करता था। उसने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे वह ढाबे के पीछे बने ट्यूबवेल पर था। तभी वहां पर एक पीले रंग की नंबर प्लेट वाली सफेद कार में सवार तीन से चार व्यक्ति गूंगे बहरे कमल सिहं उर्फ सूरज को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर ले गए। अपहरण की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने अज्ञात अपहरण आरोपियोंं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ढाबा मालिक दिनेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed