फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car rider son dies in front of father's eyes due to truck collision

पिता की आंखों के सामने ट्रक की टक्कर से कार सवार बेटे की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Car rider son dies in front of father's eyes due to truck collision
जोगिंद्र। फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत असंध रोड स्थित टंडन पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात पिता की आंखों के सामने कार सवार बेटे को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। पिता ने किसी तरह बेटे को कार से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बेटे मृत घोषित कर दिया। उधर, टक्कर मारने के बाद ट्रक नहर में गिर गया जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव खुखराना निवासी रामलाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे, मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। बड़े बेटे जोगिंद्र सिंह (36) के साथ शाम सात बजे आई-20 गाड़ी में गांव सौदापुर में डॉक्टर से दवा लेने गए थे। रात आठ बजे घर लौटते वक्त टंडन पेट्रोल पंप के पास बेटे से कार रुकवाई और टॉयलेट के लिए चले गए। लौटते वक्त देखा कि थर्मल की तरफ से आ रहे ट्रक ने कार में बैठे बेटे को भीषण टक्कर मारी। टक्कर से कार कई चक्कर खा गई और धूल उठी। इसके बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

जोगिंद्र के परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया था। वह ट्रक समेत नहर में गिर गया। उनका आरोप है कि चालक नाबालिग था। वह ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉक थी कार, ईंट से शीशा तोड़कर बेटे को निकाला बाहर
पिता ने बताया कि बेटे के पास पहुंचे तो कार का दरवाजा लॉक मिला। पास पड़ी ईंट से पहले शीशा तोड़ा, फिर कार का दरवाजा खोलकर बेटे को बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से खून से लथपथ बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सुबह होते ही जेसीबी लेकर पहुंचा मालिक, परिजनों का हंगामा
ट्रक मालिक बुधवार सुबह चार बजे जेसीबी लेकर ट्रक को नहर से निकालने के लिए पहुंचा, लेकिन परिजनों ने उसे रोक दिया और पुलिस को सूचना दी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लिया। पुलिस ट्रक के नंबर से उसका पुराना रिकॉर्ड निकालने में जुट गई।
दो बच्चों का पिता था जोगिंद्र, तीन बहन-भाइयों में था सबसे बड़ा
पिता रामलाल ने बताया कि उसके तीन बच्चे है, जिसमें बड़ा बेटा जोगिंद्र, बेटी मीना और सबसे छोटा वीरेंद्र है। जोगिंद्र शादीशुदा था। उसकी बड़ी बेटी योगिता और छोटा बेटा वंश है। पत्नी निधि समेत सभी परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। जोगिंद्र खेतीबाड़ी में पिता का हाथ बंटता था।
ट्रक को कब्जे में ले लिया है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है, मृतक के पिता के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, प्रभारी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना

वाहन को निकालते हुए।

वाहन को निकालते हुए।- फोटो : Panipat

सामान्य अस्पताल में शव गृह के बाहर पंचनामा करवाते हुए जांच अधिकारी पवन कुमार।

सामान्य अस्पताल में शव गृह के बाहर पंचनामा करवाते हुए जांच अधिकारी पवन कुमार।- फोटो : Panipat

ट्रक की टक्कर से श्रतिग्रस्त कार।

ट्रक की टक्कर से श्रतिग्रस्त कार।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed