{"_id":"69e15877e13ec2dc0404aeb4","slug":"car-overturns-on-elevated-highway-causing-traffic-jam-for-an-hour-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155603-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एलिवेटेड हाईवे पर पलटी कार, एक घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एलिवेटेड हाईवे पर पलटी कार, एक घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे की दिल्ली-करनाल लेन पर कोर्ट कांप्लेक्स के सामने वीरवार को सुबह नौ बजे ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार डिवाइडर से टकराकर एक दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। इससे एलिवेटेड हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने दोनों गाड़ियों को हटाकर रास्ता सुचारु किया। समालखा के जयभगवान ने बताया कि उनके भाई सुभाष करनाल नौकरी करते हैं। वे वीरवार को समालखा से करनाल अपने कार्यालय वेन्यू कार से जा रहे थे। वह भी अपनी गाड़ी से उनके पीछे ही करनाल जा रहे थे।
वे कोर्ट कांप्लेक्स के पास पहुंचे तो सुभाष एक ट्रक को ओवरटेक करने लगा तो आगे स्वीफ्ट कार आ गई। वह कार काे बचाने लगा तो उनकी कार संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
कार दिल्ली-करनाल लेन पर बीचोबीच पलट गई। इसमें सुभाष को सुरक्षित निकाल लिया गया। एलिवेटेड हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटाया। इसके बाद क्षतिग्रस्त कार को हाईवे के किनारे किया।
विज्ञापन
इस दौरान करीब घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते सुबह के समय ड्यूटी जाने के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।