{"_id":"61fed8c548c73b1cae58166d","slug":"car-fell-into-canal-wife-dies-husband-accused-of-murder-panipat-news-knl98089464","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में गिरी कार, पत्नी की मौत, पति पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में गिरी कार, पत्नी की मौत, पति पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
समालखा। मौके पर दिल्ली पैरलल नहर से लोगों ने नहर से जितेंद्र को बाहर निकाला
- फोटो : Panipat
समालखा। गांव नामुंडा के पास शनिवार की सुबह दिल्ली-पैरलल नहर में एक कार गिर गई। इसमें विवाहिता की मौत हो गई, जबकि पति की जान बच गई। मामले में ससुराल वालों ने पति पर साजिश के तहत पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन ससुरालियों पर साजिश के तहत हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार की सुबह इसराना के गांव परढ़ाना निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी सोनिया के साथ गांव से गुरुग्राम जा रहा था। कोहरा होने के कारण गांव नामुंडा के पास नहर का पता नहीं चला और कार गिर गई। मशक्कत के बाद कार का दरवाजा खोलकर वह बाहर निकल सका और किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि पत्नी कार के साथ ही नहर में बह गई।
दूसरी ओर पति की ओर से दिए गए बयान पर ससुरालियों ने सवाल उठाया।
पुलिस को दी शिकायत में सोनिया के भाई सोनीपत के गांव कवाली निवासी सुधीर ने कहा कि उसकी बहन की हत्या की गई है, जिसे हादसा दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया कि करीब 12 साल पहले बहन की शादी गांव परढ़ाना निवाजी जितेंद्र उर्फ जीतू के साथ की थी। आरोप है कि जितेंद्र के किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इस वजह से शादी के कुछ दिन बाद ही जितेंद्र बहन से झगड़ा करने लगा। इसके लिए हुई पंचायत में आरोपी जितेंद्र ने माफी भी मांगी। यही नहीं भाई का आरोप है कि ससुराल वाले बहन को रुपये के लिए भी परेशान करते थे, जिस वजह से कुछ दिन पहले एक लाख रुपये दिए भी गए थे।
भाई के सवाल, टायरों के नहीं निशान, कार के चारों दरवाजे भी थे बंद
भाई सुधीर ने पुलिस के समक्ष सवाल उठाते हुए जीजा पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि सुबह जितेंद्र ने कॉल कर उन्हें कार नहर में गिरने की बात बताई। जब वे मौके पर पहुंचे तो कहीं भी कार के टायरों के निशान नजर नहीं आए, जबकि कार पक्के सड़क से नहर में करीब 50 फीट दूर मिली और कार के चारों दरवाजे बंद थे। कार नहर से बाहर निकालने पर भी सभी दरवाजे बंद थे। ऐसे में सवाल है कि अगर कार बंद थी और बहन बाहर नहीं निकल सकती थी तो चार घंटे बाद गांव खुबड़ू के पास कैसे पहुंच गई और बंद कार से जितेंद्र स्वयं कैसे निकल गया।
आरोपियों पर केस दर्ज कर हो रही जांच : एसएचओ
परिजनों के बयानों पर पति समेत तीन पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकाल लिया है। शव को कब्जे में ले लिया है। विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
- नरेंद्र सिंह, प्रभारी, समालखा पुलिस थाना

समालखा। दिल्ली पैरलल नहर में गिरी कार को बाहर निकाते हुए लोग।- फोटो : Panipat

समालखा। सोनिया। फाइल फोटो।- फोटो : Panipat