फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   car driver hit auto, auto driver died

कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, ऑटो चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
car driver hit auto, auto driver died
बाबरपुर के पास कार चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी, इससे ऑटो पलट गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर कार चालक को पकड़ा लिया तो उसने बचने के लिए कार चालक घायल ऑटो चालक को कार में बैठाकर अस्पताल ले जाने की बात कही। इस बीच सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें कोई नहीं मिला तो उन्होंने जीटी रोड पर कार चालक को पकड़ लिया। इस दौरान कार में बैठे ऑटो चालक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बाबरपुर निवासी कृष्ण(42) पिछले 20 साल से बाबरपुर से संजय चौक तक के रूट पर ऑटो चलाता था। सोमवार को दोपहर 12 बजे वह बस स्टैंड से अपने गांव जा रहा था। जब वह बाबरपुर के पास पहुंचा तो कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर गलते ही ऑटो पलट गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर कार चालक को पकड़ा और धुनाई करने लगे। बचने के लिए कार चालक ने ऑटो चालक कृष्ण को अस्पताल ले जाने की बात कही और उसे कार में बैठाकर ले गया। इसी बीच सूचना मिलते ही परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे तो उन्हें कृष्ण नहीं मिला। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो वहां भी कुुछ नहीं मिला। परिजन हर जगह कार चालक की तलाश कर ही रहे थे कि कुछ देर बाद उन्होंने जीटी रोड पर ही कार चालक को काबू कर लिया। परिजन घायल कृष्ण और कार चालक दोनों को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घरौंडा अस्पताल लेकर गया था, लेकिन वहां से रेफर कर दिया
कार चालक ने अपनी पहचान नरेंद्र के रूप में बताई। नरेंद्र बीबीएमबी में काम करता है और वहीं पर रहता है। नरेंद्र ने बताया कि वह डर गया था, जिस वजह वह उसे घरौंडा एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसक बाद डर गया और उसे वापस पानीपत ला ही रहा था कि रास्ते में परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था, परिजनों की तरफ से दी गई शिकायत पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर अशोक कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed