फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car driver collides with three wheeler, driver dies during treatment at Rohtak PGI

कार चालक ने थ्री व्हीलर को मारी टक्कर, चालक की रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Car driver collides with three wheeler, driver dies during treatment at Rohtak PGI
फ्लौरा चौक पर थ्री व्हीलर गचालक को कार चालक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव भादड निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का लखपत (53) पुत्र अमर सिंह थ्री व्हीलर चलाता है। वह पानीपत निजी काम से आया था। वह एक थ्री व्हीलर के पीछे चल रहा था। इसी बीच फ्लौरा कट के पास एक वरना गाड़ी चालक ने थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। थ्री व्हीलर चालक सड़क पर जा गिरा। वह बाइक से उतरकर चालक के पास गया तो वह लखपत था। उसने स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने लखपत को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कप्तान ने बताया कि लखपत शादीशुदा था। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटी और दो बेटे हैं। लखपत छह बहन भाईयों में पांचवें नंबर पर था। वहीं सेक्टर 29 थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed