फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Car collides with truck, youth dies

Panipat News: ट्रक में भिड़ी कार, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, youth dies
पानीपत। जीटी रोड पर नगीना बाईपास के पास ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके पीछे चल रही कार की ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। ट्रक चालक यहां से फरार हो गया। मृतक के दोस्त ने इसकी शिकायत सेक्टर 29 थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कवी गांव निवासी सौरभ ने बताया कि वह एक ऑनलाइन कंपनी में काम करता है। वह गांव के ही दोस्त सन्नी (32) के साथ उसकी बुआ का हाल जानने के लिए एक निजी अस्पताल में गया था। वह दोनों कार में अस्पताल से वापस अपने गांव जा रहे थे। कार सन्नी चला रहा था। जब वह सिवाह गांव के पास नगीना बाइपास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी कार के सामने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसकी गाड़ी ट्रक में जा भिड़ी। ट्रक चालक वहां ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में सन्नी को काफी चोटें आई। वह एक राहगीर की मदद से सन्नी को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed