{"_id":"f6f2d1957070f415e4075c819149f4c8","slug":"car-auto-colids-fourteen-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व ऑटो की टक्कर में चौदह घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व ऑटो की टक्कर में चौदह घायल
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जीटी रोड हथवाला मोड़ पर कार व ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो चालक समेत चौदह लोग घायल हो गए। घायलों को समालखा सीएचसी में दाखिल कराया गया है। इनमें दो ही हालत गंभीर बनी हुई है। वे सब राक्सेड़ा से पानीपत के उझा गांव में आ रहे थे। थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हादसा सोमवार देर रात को जीटी रोड हथवाला मोड़ पर हुआ। हथवाला से जीटी रोड पर आ रहे लेबर के एक ऑटो व सामने से आ रही एक सेंट्रो कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो चालक प्रवीण और लेबर धन प्रताप, गौरव, बहुरी, होशियार, कांति, सीमा, शांति देवी, गुडिया, अंजू, विनय देवी, सुनहेरी, राम बाबू व श्यामलाल घायल हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी समालखा में दाखिल कराया। यहां पर बहुरी व हाशियार की हालत कुछ गंभीर है।
प्रवीण ने बताया कि राक्सेड़ा से बसेड़ा सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। वह हर रोज उझा गांव से लेकर लेकर आता है और सोमवार को लेबर को वापस उझा लेकर जा रहा था। हथवाला मोड़ पर सामने से आ रही एक सेंट्रो के ड्राइवर ने उसकी ऑटो को टक्कर मार दी और गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। समालखा थाना पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर सेंट्रो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।