{"_id":"644ede38ece7b17b56012f3a","slug":"candle-march-taken-out-in-support-of-wrestlers-in-samalkha-panipat-news-c-18-1-107871-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पहलवानों के समर्थन में समालखा में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पहलवानों के समर्थन में समालखा में निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
फोटो-- 59 संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा दिल्ली में जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में शाम को समालखा कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च पुराने बस स्टैंड पुल के नीचे से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचा।
अध्यक्षता भाकियू के पूर्व प्रधान बिंटू मलिक ने की। इसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों ओर महिलाओ ने भी भाग लिया। बिंटू मलिक ने कहा कि सरकार पहलवानों के मन की बात को भी सुने। पीएम बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं। आज देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां खिलाड़ी न्याय को लेकर धरने पर बैठी हैं। सरकार रेसलर्स फेडरेशन आफ इंडिया के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटाने का काम करे। अगर सरकार पहलवानों की नहीं सुनती है तो उनके समर्थन में लोगों का कारवां जुड़ता जाएगा। मलिक ने कहा कि सरकार को रास्ता दिखाने के लिए पहलवानों के समर्थन में उन्होंने कैंडल मार्च निकाला है। इस मौके पर जगबीर बैनीवाल भापरा, जयकरण कादियान, दिलबाग, कृष्ण नौल्था, मनोज, रणबीर, कृष्ण, प्रवीण , अजीत चमराड़ा, प्रवीन, काला चमराड़ा, शमशेर पुनिया पेंटी गुर्जर व मनीष गुर्जर मौजूद रहे।