फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Candidates showed enthusiasm in Hindi and Sanskrit papers

Panipat News: हिंदी और संस्कृत के पेपर में परीक्षार्थियों ने दिखाया उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Candidates showed enthusiasm in Hindi and Sanskrit papers
पानीपत। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की 17 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सोमवार को 10वीं कक्षा का संस्कृत कम्युनिकेटिव व संस्कृत और 12वीं कक्षा का हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर विषय का पेपर रहा। दोनों कक्षाओं में करीब दस हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्वक कराई गई। पेपर सही होने पर परीक्षार्थियों में उत्साह देखा गया। विदित है कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षा 15 फरवरी को शुरू हुई थी। पहले दिनों में ऑप्शनल विषयों के पेपर रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे केंद्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। केंद्रों पर बारीकी से जांच के बाद उनको प्रवेश कराया। सुबह 10 बजे तक सभी परीक्षार्थी केंद्र में पहुंच गए। दोनों कक्षाओं का साढ़े 10 से डेढ़ बजे तक पेपर रहा।
विज्ञापन


10वीं कक्षा की रिचा ने बताया कि उसका सोमवार को संस्कृत विषय का पेपर था। उसको बोर्ड का पहला पेपर होने के चलते कुछ चिंता थी और केंद्र पर नौ बजे ही पहुंच गई। प्रश्न पत्र मिलने के बाद उसकी चिंता कुछ कम हुई। उसका पेपर अच्छा रहा। अब उसका उत्साह बढ़ गया है। 12वीं कक्षा के दीपक ने बताया कि सोमवार को हिंदी विषय का पेपर था। वह पेपर को लेकर पहले से ही उत्साहित था। उसका पेपर अच्छा हुआ है। वह बाकी विषयों की भी लगातार तैयारी कर रहा है। उसके पास अगले विषय के पेपर की तैयारी के लिए तीन दिन का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन :
10वीं और 12वीं कक्षा के सामान्य विषयों के पेपर सोमवार को शुरू हुए हैं। परीक्षा 15 को पहले शुरू हो चुकी है। सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्वक रही। किसी केंद्र से किसी प्रकार की नकल की सूचना नहीं मिली है।
डॉ. अनु गुप्ता, को-ऑर्डिनेटर, सीबीएसई स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed