फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Candidates confused with history concepts and biology diagrams

Panipat News: इतिहास की अवधारणाओं और जीव विज्ञान के डायग्राम में उलझे परीक्षार्थी

Sat, 07 Mar 2026 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 07 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Candidates confused with history concepts and biology diagrams
पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं के तहत शुक्रवार को 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इतिहास और जीव विज्ञान विषय की परीक्षा दीं। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। जिले के 59 परीक्षा केंद्रों पर करीब 8,351 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नपत्र में इतिहास की अवधारणाओं और जीव विज्ञान के डायग्राम को देखकर परीक्षार्थी उलझन में नजर आए।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से सात उड़नदस्तों की टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान कहीं भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम आधारित और संतुलित बताया। विद्यार्थियों के अनुसार इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाओं और अवधारणाओं पर आधारित प्रश्न पूछे गए जबकि जीव विज्ञान में डायग्राम और सिद्धांतों से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। विद्यार्थियों का कहना था कि समय पर्याप्त मिला और अधिकांश प्रश्न आसानी से हल हो गए।
विज्ञापन



इतिहास के परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया
इतिहास का पेपर पाठ्यक्रम के अनुसार था। अधिकतर प्रश्न महत्वपूर्ण टॉपिक्स से पूछे गए, इसलिए उत्तर लिखने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई।
— अभिषेक, परीक्षार्थी।
इतिहास का प्रश्नपत्र संतुलित था। लंबे प्रश्नों में थोड़ा समय लगा, लेकिन परीक्षा की तैयारी के अनुसार प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न हल कर लिए।
— नेहा, परीक्षार्थी।
पेपर उम्मीद के मुताबिक आया। विकल्प मिलने से काफी राहत मिली और समय भी पर्याप्त रहा। कुछ प्रश्नों ने कुछ समय तक उलझाया।
— सोनू, परीक्षार्थी।


जीव विज्ञान के परीक्षार्थियों की प्रतिक्रिया
जीव विज्ञान का पेपर एनसीईआरटी आधारित था। डायग्राम और कॉन्सेप्ट से जुड़े प्रश्न आए, जो तैयारी करने वालों के लिए आसान रहे।
— रीना, परीक्षार्थी।
पेपर अच्छा रहा। ज्यादातर प्रश्न सीधे और पाठ्यक्रम से जुड़े हुए थे, इसलिए सभी प्रश्नों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
— मोहित, परीक्षार्थी।
कुछ प्रश्न विश्लेषणात्मक थे, लेकिन कुल मिलाकर पेपर संतुलित रहा और पेपर हल करने के लिए समय भी पर्याप्त मिला।
— दीपिका, परीक्षार्थी।

वर्जन-
जिले में 12वीं कक्षा की इतिहास और जीव विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निगरानी के लिए सात उड़नदस्तों की टीमों को तैनात किया गया था। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती गई। कहीं भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

— कुलदीप रेढू, सहायक सचिव व जिला नोडल अधिकारी, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड।
----------


सीबीएसई के विद्यार्थियों ने दी क्षेत्रीय भाषाओं व पेंटिंग की परीक्षा
जिले में शुक्रवार को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं भी आयोजित की गईं। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पंजाबी सहित क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षा दी जबकि 10वीं कक्षा के परीक्षार्थियों ने पेंटिंग विषय का पेपर दिया। सीबीएसई की परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई। जिले के 17 केंद्रों पर परीक्षा हुई। हालांकि जिले में सीबीएसई के उपरोक्त विषयों के परीक्षार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। केंद्रों पर व्यवस्थाएं सामान्य रहीं और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को पाठ्यक्रम आधारित और संतुलित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed