फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Camps will be organized today and tomorrow to correct property tax errors

Panipat News: संपत्तिकर त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए आज और कल लगेंगे कैंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Camps will be organized today and tomorrow to correct property tax errors
पानीपत। शहर के लोगों की संपत्तिकर की त्रुटियों को ठीक करवाने और संपत्तियों के स्वयं सत्यापन को लेकर एक बार फिर से नगर निगम कैंप लगाने जा रहा है। शनिवार रविवार को अवकाश होने के बाद भी निगम शहर में आठ जगहों पर कैंप लगाएगा। इनमें सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लोगों की संपत्तियों की त्रुटियों पर आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। इसके अलावा संपत्तियों का स्वयं सत्यापन भी कराया जाएगा। इसे लेकर निगम ने क्लर्क, हैल्पर, जेई से लेकर एसडीओ और एक्सईएन तक के अधिकारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि संपत्तिकर कैंप में लोगों के नाम, एरिया, मोबाइल, वर्ग गज, संपत्ति कर की गलत जानकारी होने पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करवाई जाएंगी। इसके अलावा लोगों की संपत्तियों का स्वयं सत्यापन भी कराया जाएगा। इनके लाभ भी लोगों को बताए जाएंगे। ताकि लोग इनमें बढ़ चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को निगम की ओर से वार्ड एक में सेक्टर 13-17 सामुदायिक केंद्र, जैन स्थानक सामुदायिक केंद्र में कैंप लगेगा। वार्ड 12 के सेक्टर 12 में जोध सचियार गुरुद्वारा, वार्ड 20 के टाउनशिप क्लब मॉडल टाउन, वार्ड 21 के इंपीरियम होम्स, वार्ड 12 के जिम खाना क्लब, वार्ड 18 के आठ मरला गुरुद्वारा और वार्ड नौ के किला पार्क पर कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि इन कैंप में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेकर अपनी संपत्तियों का स्वयं सत्यापन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed