फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Campaigning for Sarpanch and Panch posts closed, continues on social media

बंद हुआ सरपंच और पंच पदों का चुनाव प्रचार, सोशल मीडिया पर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Campaigning for Sarpanch and Panch posts closed, continues on social media
पानीपत। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव संपन्न होने के बाद अब बुधवार को जिले की 177 ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए चुनाव होंगे। आचार संहिता के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे के बाद सरपंची और पंच का चुनाव प्रचार बंद हो गया। हालांकि प्रत्याशी और उनके समर्थक सोशल मीडिया पर लोगों से वोट की अपील जरूर करते रहे। इसके लिए सभी प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लिया जा रहा है। इस पर पोस्टर, फोटो और वीडियो बनाकर शेयर की जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 198 गांव हैं, लेकिन पंचायत चुनाव केवल 178 गांवों में होना था। जिले के 20 गांव आज भी दूसरे गांव की ग्राम पंचायतों पर निर्भर हैं। 178 में से एक पंचायत पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है। अब 177 ग्राम पंचायतों का चुनाव दो नवंबर को सुबह सात से शाम छह बजे तक चलेगा। इसमें जिले के 4.57 लाख मतदाता एक बार फिर से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके परिणाम भी दो नवंबर को ही घोषित कर दिए जाएंगे। इसे लेकर सभी प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को अपनी पूरी ताकत चुुनाव में झोंकी।
विज्ञापन

पंचायती राज संस्थाओं के तहत कराए जा रहे आम पंचायत चुनाव में सरपंच पद के 823 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पंचों के लिए 3143 सदस्य चुनाव में भागीदारी दर्ज करवा चुके हैं। इनमें से पंच पद के 1090 उम्मीदवार, सरपंच पद का एक उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुका है। इनमें पंच के 534 पुरुष और 556 महिला उम्मीदवार शामिल हैं, जबकि सरपंच के लिए एक पुरुष उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। अब शेष 2053 पंच और 822 सरपंच पद के उम्मीदवारों के बीच मुुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतलौडा खंड के अहमदपुर माजरा गांव के रमेश निर्विरोध सरपंच चुने गए हैं। इस गांव की पूरी पंचायत इस चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इसके अलावा पंच पदों में खंड बापौली के 55 पंच, इसराना में 255, मतलौडा में कुल 229, पानीपत में 172 और समालखा में 247 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा खंड सनौली खुर्द में भी निर्विरोध 132 उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed