फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Campaign against encroachment will be intensified

Panipat News: अतिक्रमण के खिलाफ तेज किया जाएगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Campaign against encroachment will be intensified
पानीपत। शहर में विकास कार्य तेज किए जाएंगे। इनमें सड़क व गली निर्माण के साथ स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व फैंसी लाइटों के इंस्टालेशन का भी काम रहेगा। इसके साथ अति आधुनिक दमकल केंद्र का निर्माण कार्य सिरे चढ़ाने के साथ हाली पार्क में पानी लाने समेत करीब 40 विषय पर अधिकारी मिलकर काम करेंगे। सीएम घोषणा के कार्यों के प्रस्ताव जल्द बनाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और होमगार्ड के जवान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में काम करेंगे।
विज्ञापन

पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने इसको लेकर वीरवार को नगर निगम के सभागार में बैठक की। जिसका संचालन नगर निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने किया। इसमें नगर निगम के इंजीनियर समेत सभी शाखा के साथ पुलिस से यातायात डीएसपी सुरेश कुमार पहुंचे। विधायक प्रमोद विज ने कई घंटे चली बैठक में नए व पुराने प्रस्ताव पर खुलकर चर्चा की। शहर में अटके 12 विकास कार्यों पर खुलकर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों से इनकी रिपोर्ट ली। इनमें नगर गिमम की चुनाव विंग बाने, नई स्ट्रीट लाइट के लिए सर्किट बनाने की बात। ड्रेन नंबर एक पर स्ट्रीट लाइट लगाने, असंध रोड, जाटल रोड, गोहाना रोड व गंगापुरी रोड पर फैंसी लाइट चालू कराने के आदेश दिए। संजय चौक से बबैल नाके तक फैंसी लाइटों की रिपोर्ट अधिकारियों से ली।
विज्ञापन

विधायक प्रमोद विज ने अति आधुनिक दमकल केंद्र को लेकर विस्तार से चर्चा की। यह सेक्टर-25 में करीब दो एकड़ में प्रस्तावित है। विधायक ने कहा कि नगर निगम अधिकारी इस काम में तेजी लेकर आएं। यह शहर की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके साथ इंडोर स्टेडियम के प्रोजेक्ट पर चर्चा। इसके अलाव डी-प्लान के कामें, बस क्यू शैल्टर, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेहड़ी मार्केट बनाने समेत 21 विषयों पर बारीकी से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हाली पार्क और सफाई के टेंडर पर चर्चा

विधायक प्रमोद विज ने हाली पार्क के प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह सीएम की घोषणा में है। इस प्रोजेक्ट के मूर्त रूप में आने के बाद शहर की सुंदरता बढ़ेगी। शहर में सफाई कार्य के लंबित टेंडर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस पर जल्द काम पूरा किया जाएगा। यमुना एक्शन प्लान के अंतर्गत सीवरेज सिस्टम की समस्या का समाधान किया जाएं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article