{"_id":"66a83d32487bddc9a40d5f07","slug":"called-the-police-after-killing-his-wife-panipat-news-c-244-1-pnp1003-121869-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्नी की हत्या कर पुलिस को किया फोन, बोला-मुझे गिरफ्तार कर लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्नी की हत्या कर पुलिस को किया फोन, बोला-मुझे गिरफ्तार कर लो
विज्ञापन
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी में रविवार की देर रात दो बजे पति ने पत्नी के सिर पर डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद स्वयं पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी और गिरफ्तार करने की बात कही। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को काबू कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि वह पत्नी की मानसिक बीमारी से तंग आ चुका था। पिछले 22 साल से वह पत्नी का इलाज करवा रहा था, लेकिन वह ठीक नहीं हुई। मामले में मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और उसके दोनों बेटे-बहू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीदों के सिंघाना गांव निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन गीता (64) परिजनों के साथ दीनानाथ कॉलोनी में रहती थी। आरोप है कि रविवार की रात पति लक्ष्मण ने बेटे मनोज और प्रदीप तथा बहू खुशबू और प्रवेश संग मिलकर गीता की हत्या कर दी। उसने बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले ही गीता ने उसकी दूसरी बहन गुड्डी को फोन किया था और परिजनों की ओर से मारपीट की बात कही थी। उसने पति और दोनों बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई थी। इसके बाद जब उसने गीता के पति लक्ष्मण से बात की तो उसने बताया कि गीता को मार दिया है। फिर उसने पुलिस को भी फोन कर पत्नी की हत्या के संबंध में स्वयं सूचना दी।
शिकायतकर्ता भाई दिनेश ने बताया कि मानसिक बीमारी के कारण पति और बेटे बहू अक्सर गीता से मारपीट करते थे। इसे लेकर पंचायत भी हुई थी, लेकिन आरोपी नहीं मानें और आखिरकार गीता को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया। इसके अलावा जिस चादर पर मृतका लेटी थी, खून से सनी उस चादर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयानों पर आरोपी पति, उसके दो बेटों व दोनों पुत्रवधू पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी गीता मानसिक रूप से बीमार थी। पिछले 22 साल से उसने उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस कारण न सिर्फ वह बल्कि उसकी पत्नी भी परेशान हो चुकी थी। यही कारण है कि उसने डंडा मारकर उसकी हत्या कर दी।
वर्जन-
तहसील कैंप पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।