{"_id":"66761798eb0169e30c0c38ad","slug":"called-on-the-pretext-of-marriage-ran-away-with-the-bag-panipat-news-c-244-1-pnp1003-119939-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शादी का झांसा देकर बुलाया, बैग लेकर हुईं फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शादी का झांसा देकर बुलाया, बैग लेकर हुईं फरार
विज्ञापन
पानीपत। दीनानाथ कॉलोनी की महिलाओं ने नैन गांव के युवक को शादी का झांसा देकर पानीपत कोर्ट में बुलाया। युवक अपनी होने वाली दुल्हन के लिए सोने के गहने व कपड़े साथ ले आया। जब युवक अपने पिता के साथ कोर्ट में शादी के कागज तैयार करा रहा था। इसी वक्त युवती अपनी साथी महिला के साथ बैग उठाकर फरार हो गई। युवक इन्हें ढूंढता रहा, लेकिन इनका भेद नहीं लगा। युवक के पिता ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिलाओं पर केस दर्ज कर लिया है।
नैन गांव निवासी जगदीश ने बताया कि उसका बेटा सोनू अविवाहित है। वह सोनू के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे। उसके पास छह अप्रैल को एक महिला की कॉल आई। उसने अपना नाम दीनानाथ कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी नीरज बताया। सुनीता ने कहा कि उसे उसका नंबर मतलौडा निवासी उसके रिश्तेदार से मिला है। वह सोनू के साथ अपनी बहन ज्योति की शादी करवाना चाहती है। सुनीता ने ज्योति के फोटो उनके मोबाइल पर भेजे। उनको वह पंसद आ गई। उसके बेटे सोनू ने शादी के लिए हामी भर दी। सुनीता ने कहा कि वह बहुत गरीब है। इसलिए शादी का पूरा खर्च उन्हें ही उठाना पड़ेगा। वह इसके लिए राजी हो गए। फिर उन्होंने सोनू की शादी करने के लिए ज्योति का सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब व चांदी की चुटकी खरीदी।
सात अप्रैल को सुनीता ने कॉल कर कहा कि वह आठ अप्रैल को ही पानीपत कोर्ट में सोनू व ज्योति की शादी करेंगे। वह आठ अप्रैल को ज्योति के लिए 15 हजार कपड़े खरीदकर सोनू को लेकर कोर्ट में पहुंच गया। एक बैग में उन्होंने सोने के जेवर व कपड़े डाले थे। उसने सुनीता को 60 हजार रुपये नकद व 20 हजार रुपये फोन पे से दिए। वह सोनू को लेकर शादी के कागज तैयार करवा रहा था। सुनीता ने उसे कहा कि वह ज्योति के कपड़े बदलवाकर लाती है। जब तक वह यहीं पर उनका इंतजार करें। सुनीता व ज्योति बैग लेकर चली गई। जब वह शाम को उन्हें नहीं मिली तो वह दीनानाथ कॉलोनी में सुनीता के घर पहुंचा। यहां उसका पति नीरज मिला। नीरज ने कहा कि सुनीता यहां नहीं रहती। उसका तलाक हो चुका है।
विज्ञापन
नीरज ने उन्हें दोबारा उसके घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। फिर लोगों ने उन्हें बताया कि सुनीता ऐसे कई युवकों के साथ ठगी कर चुकी है। उन्होंने अपने स्तर पर सुनीता की काफी तलाश की लेकिन उसका भेद नहीं लगा। अब उन्होंने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है।